Wednesday, 21 March 2018

￰हुज़ूर अब आप सरकार में हैं ..

अति उत्साह कभी अच्छा नहीं होता .

 सरकार में रहते हुए भी भाजपा सरकार की ओर से ऐसी बातें आती हैं जो इस सरकार की गंभीरता पर सवालिया निशान लगाती है .
कुछ दिनों पहले ही  एक बात निकल कर आयी की सरकारी नौकरी की उम्र 24 साल तक सीमित होनी चाहिए . बहुत अच्छी बात है जवान बच्चे बहुत बेहतर प्रदर्शन करेंगे .कितना अच्छा लगेगा हर ओर भरपूर उर्जा   .  पर हुज़ूर एक बार बात कहने के पहले अपने देश की शिक्षा व्यस्वस्था के बारे में  पड़ताल कर लेते. तो सरकार की बातें हवा हवाई नहीं लगती .हमारे देश में कक्षा एक में 6 साल के बच्चे के दाख़िले का प्रावधान है . यदि बच्चा मार्च - अप्रैल के बाद की जन्मतिथि का है तो उसका 1 साल और लगता है . मतलब वो बच्चा 7 साल में कक्षा 1 में होगा और 18 से 19 साल में 12 वीं तक की पढ़ाई पूरी करेगा .
अगर वो कोई भी साधारण सी स्नातक की  पढ़ाई  करेगा  तो उसके कम से कम तीन साल और  लगेंगे  यानि विद्यार्थी 22 साल का हो चुका होगा .
 वहीं देश में बहुत कम लोग ऐसे है जो बिना तैयारी के सरकारी परीक्षा पास कर सकते हैँ .  यही सबसे बड़ा सवाल  उठता  की  परीक्षा की तैयारी के  लिए क्या दो साल पर्याप्त हैं?
जिसका जवाब कमोबेश सभी को पता है .  ऐसे में सरकारी
फरमान हसी का पात्र बनता है.
   सरकार को ऐसी बातों से बचना चाहिए जो सरकार की छवि को ग़ैर ज़िम्मेदार दिखाती है  .ये बातें बहुत अच्छी लग सकती है लेकिन ज़मीनी हक़कीकत से बिलकुल जुदा...

Wednesday, 14 March 2018

कम मतदान ने सुनिश्चित की भाजपा की हार

बातें करेंगे!!! ज़मीनी हक़ीक़त सिफ़र....तो फिर परिणाम के लिए भी तैयार रहना चाहिए .कुछ ऐसा ही हुआ उपचुनाव में ये चुनाव भाजपा के प्रति नाराज़गी का नतीजा है . भले  ही इस हार के कई  मायने  निकाले जाये . लेकिन इस बात से  इंकार नहीं कर सकते की भाजपा का निष्ठावान  मतदाता इस बार घर बैठ गया
राजनीत में मतदाताओं का एक  वर्ग ऐसा भी है जो कुछ दलों के कार्य करने की प्रणाली से पूर्णतः असहमत है .वो कुछ पार्टी को वोट नहीं देता .
 पिछली ऐसीही कई सरकारों ने इस वर्ग को रिझाने की कोशिशें भी कई बार की . पर ऐसा हो नहीं पाया . कांग्रेस की गिरती साख के साथ ही कम वोटिंग भाजपा की हार की साफ वजह बनती आयी है .क्योंकि  मतदाताओं  का एक वर्ग विशेष कुछ राजनैतिक दल के क्रियाकलाप से सहमत नहीं और उसके पास विकल्प नहीं होता है तो वो घर बैठ जाता है.यही वर्ग जब वोट डालने निकलता है तो वोटिंग प्रतिशत के साथ ही भाजपा को फायदा होता है क्युकी कांग्रेस का जनाधार तेज़ी से गिरता गया .ऐसे में इस वर्ग के पास कोई विकल्प नहीं बचता.भाजपा को इस हार को पूरी तरह से जनता की नाराज़गी की ही तरह देखना चाहिए .सिर्फ बात करने से कुछ नहीं होता चुनाव लाली लिपिस्टिक से चमकती तस्वीरों से नहीं ज़मीनी हक़ीक़त से जीते जाते हैं .इस हार की गंभीरता से मुँह मोड़ कर उत्तर प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व में परिवर्तन की ख़बर आने लगे तो आश्चर्य की बात नहीं ..क्योकि



तुमसे पहले जो यहां तख्तनशीन था .

उसको भी अपने ख़ुदा होने का इतना ही यकीं  था !!!! 

Tuesday, 13 March 2018

हिन्दी हिन्दी- अंग्रेज़ी अंग्रेज़ी

यहां मंदिर मस्ज़िद शिवाला गाय भैंस पाता नहीं कौन कौन सा मुददा गर्माया हुआ है वहां आम आदमी हर रोज़ भाषा को लेकर लगभग युद्ध कर रहा है एक तरफ़ आंग्ल भाषा को ही लें ...माँ बाप अंग्रेजी स्कूल में दाखिले के लिये बस उल्टा खड़े नहीं हो रहे बाकि कोई कर्म अछूता नहीं है.ऐसा ही एक वाकया याद आ गया ऐसे ही विद्यालय में दाखिले का ठेका लेने वाली टीचर ने एक उच्च शिक्षित घरेलु महिला को फॉर्म पर हिंदी में हस्ताक्षर करने पर अपशब्द ही नहीं कहे उनकी तुलना अस्तबल में रहने वाले घुड़साल से कर दी . की वो तक अंग्रेजी में हस्ताक्षर करता है कौन बोले मैडम जी वो अपनी मातृभाषा में लिखता है ...मामला एडमिशन का जो ठहरा ..हिंदी के तथाकथित रक्षक भी शिवसैनिकों से कम नहीं हैं कही आपने गलती से उनकी किसी बात पर रोमन में टाइप कर दिया या अंग्रेजी में बोल दिया तो बस हिंदी विलुप्तप्राय हो गई बस यही संजीवनी देंगे...अरे भाई जब हिंदी अंग्रेजी के झण्ड़ाबरदार रक्षक नहीं थे तब भी ये भाषा इतनी ही समृद्ध थी आगे भी रहेगी .लेकिन इस भाषाई आतंक से आम आदमी अध्कचरी भाषा की ओर बढ़ेगा उसकी स्थिति एक पिंग पांग बॉल की तरह हो रही है ....फिर क्यों न भाषा पर बात करनी है तो उसकी ख़ूबसूरती सहजता पर बात की जाये न की किसीको कठघरे में खड़ा किया जाये जिससे आने वाली क़ौमो को भी संस्कार  में एक समृद्ध भाषा मिले .

मेरे आ स - पा स

अभी कल ही का वाकया है . नरेश अग्रवाल सपा छोड़ के भाजपा के साथी हो गए . दल बदलू हैं धोकेबाज़ है . जाने कैसे- कैसे आरोप लगे सोशल मीडिया के दौर में और भी भद्द पिटी...लेकिन इसमें हर्ज़ ही क्या है ? अगर कोई नेता राजनीत में रह कर सदाबहार सत्ता में रहना चाह रहा है तो नैतिकता की बातें की जाती है ..पर हमारे सामाजिक परिपेक्ष में हम कितने नैतिक मूल्यों को तरजीह देते हैं .फिर नेता की इतनी छीछालेदर क्यों? उनको भी कंपनी बदलने का हक़ मिलना चाहिए . उनके हिसाब से उनकी पिछली कंपनी की हालत ठीक नहीं ...तो उन्होंने नई कंपनी या दल ज्वाइन कर लिया ...आते ही पुराने साथियों पर जम कर कीचड़ उछाला उन्ही पर जिनके सामने पड़ने पर झुक कर नमस्कार किया करते थे.ये बात कही न कही थाली में छेद करने जैसी लगी .पर भाजपा की दो महिला नेत्रियों ने ना सिर्फ़ उनके आचरण की निंदा की बल्कि उन्हें चेतावनी  के अन्दाज़ में समझाया जो कही न कही काबिल -ए- तारीफ ही नहीं भारतीय राजनीत की बदलती तस्वीर पर सुनहरे रंग जैसी चमक का आगाज़ है .बधाई इस शुरुआत के लिए .कही न कही उम्मीदों की लौ जल रही है अभी ......