Tuesday, 1 May 2018

ये कैसा दावा ?

अभी दो दिन पहले सरकार की तरफ से यह दावा करती हुई खबर आयी जिसे लगभग हर भाषा के अखबार ने प्रथम पृष्ठ पर प्रमुखता से छापा की देश के हर गांव में बिजली पहुंच गई हमने लक्ष्य को समय से पहले पूरा कर लिया . मैंने खबर दो बार पढ़ी की ये देश के सभी गांव की बात कर रहे हैं या फिर तिब्बत लेह आदि दुर्गम स्थान की बात कर रहे हैं .फिर
समझ में आया ये पुरे भारत की बात कर रहे हैं .बिहार के एक छोटे से गांव से मेरा गहरा रिश्ता है गांव है जज्वार पता चला वहां तो कोई बिजली नहीं पहुंची वैसे ही आस पास के गांव का हाल है .ऐसे में सरकार का दावा बड़ा झटका देने वाला था की सरकार में रह कर ऐसी झूटी बात करने की क्या आवश्यकता पड़ गई .क्या बस खबरों में रहने से वोट मिलेंगे ,इन वोट को पाने के लिए जो जनता से वादे किये उनका कोई मोल नहीं सूनी आँखों में जो सपने सजाये उनका कोई मायने नहीं दुखद है .सरकार की ओर से ऐसे आधारहीन दावे पेश करना इससे सरकार की विश्वसनीयता पर सवालिया निशान उठता है .यही नहीं इस खबर पर कलम के चौकन्ने सिपाहियों की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठता है की वो अपनी जवाबदेही से कैसे बच सकते है जिस खबर की हैडलाइन सरकारी दावा की हर गांव तक पहुंची बिजली होनी चाहीये वो उस दावे को सरकार के मुख्यपत्र की तरह छाप रहे हैं ? क्या ये बात विदेश की मीडिया में छाए रहने के लिए की गई तो ये बात नहीं भूलनी चाहिए यहाँ चुनाव देश की जनता करती है एड एजेंसी नहीं ........सरकार और अन्य ज़िम्मेदार लोगो को इस विषय  पर गहन चिंतन करना चाहिए .....

Wednesday, 11 April 2018

ये कैसा राम के बंदो का राज हर तरफ हाहाकार .......

सरकार ही क्यों इतनी असुरक्षित है .
कभी सड़कें ईमारत भगवा रंग देती है कभी अन्य धार्मिक स्थलों को भी चुपके से भगवा करा देती है ....ऐसा अचानक़ क्या हो गया की भाजपा को धर्म का पालन करने के लिए साधु ंसत योगी मठाधीश.  की ज़रूरत आन पड़ी ? कभी राम लला की बात करने वाले इस राजनीतिक दल को पढ़े लिखे लोगो की जमात की तरह देखा जाता था .लेकिन अब इस दल के क्रिया कलाप ने इस मिथ को तोड़ दिया ..अब जनता ये सोचने को मजबूर है की पार्टी तो वही है लेकिन फैशन के इस दौर में गैरेंटी की अपेक्षा न करें के टैग के साथ ...उत्तर प्रदेश में कभी हज कार्यालय को भगवा रंग दिया विरोध के सुर सुनने पर फिर रंग बदल गया .... कल ही बदायूं में बाबा साहब को भगवा वत्र पहना दिया विरोध होने पर फिर नीला रंग किया ..ये सोचने वाली बात है की मस्जिद का ंरग बदलने से उनकी आस्था नहीं बदल जाएगी ....और मठों - मंदिरों में रहे लोगो को ये सोचना होगा की मंदिर मठ परिसर भगवा हो सकता है पर समाज का वो छोटा सा वो हिस्सा हो सकता है पूरा समाज नहीं. ऐसे में चुपके से भगवा पोत कर बैठ जाना सरकार की असुरछा को दर्शाता है. आप किसी भी हिन्दू या ब्राह्मण से पूछ के देखिये लोग सरकार को कोसते ही दिखेंगे .सरकारें आती जाती रहती है पर हिन्दू धर्म को कभी कोई खतरा नहीं था जितना माहौल अब बनाया जा रहा है .. समझने वाली बात है की आपको जो काम दिया गया है वो तो आप कर नहीं पा रहे ......नवरात्र में कन्या पूजन ? बाकि कौन सी साधना की महाराज . ? बलात्कारी की करतूत नहीं दिखती ...मंच से उन्माद में भाषण देना आसान है लेकिन उसको पूरा करने के लिए एक कड़ा शासन चाहिए ..जब प्रदेश का सर्वेसर्वा इतनी बड़ी नाइंसाफी पर आंख मूंद लेगा चुप्पी साध लेगा तो फिर उससे क्या उम्मीद ? दिल्ली तक की दौड़ चंद सांसें दे सकती है लेकिन जिनके वोट लेकर सीट झटक लिए वो एक झटके में आपको धूल चटा देगी .....पर शायद सिंघासन इतने ऊपर होते हैं की वहां तक पहुंचते - पहुंचते हकीक़त की तस्वीर धुंधली सी हो जाती है ...वैसे भी सत्ता के रंगीन साफ सुथरे कमरों में बदरंग तस्वीरो का क्या काम ............पता नहीं क्यों बड़ी घटिया सी फब्ती याद आ गई हम तो डूबेंगे तो  डूबेंगे गे ही सनम  पर तुम को भी ले डूबेंगे ( 2019)

Wednesday, 21 March 2018

￰हुज़ूर अब आप सरकार में हैं ..

अति उत्साह कभी अच्छा नहीं होता .

 सरकार में रहते हुए भी भाजपा सरकार की ओर से ऐसी बातें आती हैं जो इस सरकार की गंभीरता पर सवालिया निशान लगाती है .
कुछ दिनों पहले ही  एक बात निकल कर आयी की सरकारी नौकरी की उम्र 24 साल तक सीमित होनी चाहिए . बहुत अच्छी बात है जवान बच्चे बहुत बेहतर प्रदर्शन करेंगे .कितना अच्छा लगेगा हर ओर भरपूर उर्जा   .  पर हुज़ूर एक बार बात कहने के पहले अपने देश की शिक्षा व्यस्वस्था के बारे में  पड़ताल कर लेते. तो सरकार की बातें हवा हवाई नहीं लगती .हमारे देश में कक्षा एक में 6 साल के बच्चे के दाख़िले का प्रावधान है . यदि बच्चा मार्च - अप्रैल के बाद की जन्मतिथि का है तो उसका 1 साल और लगता है . मतलब वो बच्चा 7 साल में कक्षा 1 में होगा और 18 से 19 साल में 12 वीं तक की पढ़ाई पूरी करेगा .
अगर वो कोई भी साधारण सी स्नातक की  पढ़ाई  करेगा  तो उसके कम से कम तीन साल और  लगेंगे  यानि विद्यार्थी 22 साल का हो चुका होगा .
 वहीं देश में बहुत कम लोग ऐसे है जो बिना तैयारी के सरकारी परीक्षा पास कर सकते हैँ .  यही सबसे बड़ा सवाल  उठता  की  परीक्षा की तैयारी के  लिए क्या दो साल पर्याप्त हैं?
जिसका जवाब कमोबेश सभी को पता है .  ऐसे में सरकारी
फरमान हसी का पात्र बनता है.
   सरकार को ऐसी बातों से बचना चाहिए जो सरकार की छवि को ग़ैर ज़िम्मेदार दिखाती है  .ये बातें बहुत अच्छी लग सकती है लेकिन ज़मीनी हक़कीकत से बिलकुल जुदा...

Wednesday, 14 March 2018

कम मतदान ने सुनिश्चित की भाजपा की हार

बातें करेंगे!!! ज़मीनी हक़ीक़त सिफ़र....तो फिर परिणाम के लिए भी तैयार रहना चाहिए .कुछ ऐसा ही हुआ उपचुनाव में ये चुनाव भाजपा के प्रति नाराज़गी का नतीजा है . भले  ही इस हार के कई  मायने  निकाले जाये . लेकिन इस बात से  इंकार नहीं कर सकते की भाजपा का निष्ठावान  मतदाता इस बार घर बैठ गया
राजनीत में मतदाताओं का एक  वर्ग ऐसा भी है जो कुछ दलों के कार्य करने की प्रणाली से पूर्णतः असहमत है .वो कुछ पार्टी को वोट नहीं देता .
 पिछली ऐसीही कई सरकारों ने इस वर्ग को रिझाने की कोशिशें भी कई बार की . पर ऐसा हो नहीं पाया . कांग्रेस की गिरती साख के साथ ही कम वोटिंग भाजपा की हार की साफ वजह बनती आयी है .क्योंकि  मतदाताओं  का एक वर्ग विशेष कुछ राजनैतिक दल के क्रियाकलाप से सहमत नहीं और उसके पास विकल्प नहीं होता है तो वो घर बैठ जाता है.यही वर्ग जब वोट डालने निकलता है तो वोटिंग प्रतिशत के साथ ही भाजपा को फायदा होता है क्युकी कांग्रेस का जनाधार तेज़ी से गिरता गया .ऐसे में इस वर्ग के पास कोई विकल्प नहीं बचता.भाजपा को इस हार को पूरी तरह से जनता की नाराज़गी की ही तरह देखना चाहिए .सिर्फ बात करने से कुछ नहीं होता चुनाव लाली लिपिस्टिक से चमकती तस्वीरों से नहीं ज़मीनी हक़ीक़त से जीते जाते हैं .इस हार की गंभीरता से मुँह मोड़ कर उत्तर प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व में परिवर्तन की ख़बर आने लगे तो आश्चर्य की बात नहीं ..क्योकि



तुमसे पहले जो यहां तख्तनशीन था .

उसको भी अपने ख़ुदा होने का इतना ही यकीं  था !!!! 

Tuesday, 13 March 2018

हिन्दी हिन्दी- अंग्रेज़ी अंग्रेज़ी

यहां मंदिर मस्ज़िद शिवाला गाय भैंस पाता नहीं कौन कौन सा मुददा गर्माया हुआ है वहां आम आदमी हर रोज़ भाषा को लेकर लगभग युद्ध कर रहा है एक तरफ़ आंग्ल भाषा को ही लें ...माँ बाप अंग्रेजी स्कूल में दाखिले के लिये बस उल्टा खड़े नहीं हो रहे बाकि कोई कर्म अछूता नहीं है.ऐसा ही एक वाकया याद आ गया ऐसे ही विद्यालय में दाखिले का ठेका लेने वाली टीचर ने एक उच्च शिक्षित घरेलु महिला को फॉर्म पर हिंदी में हस्ताक्षर करने पर अपशब्द ही नहीं कहे उनकी तुलना अस्तबल में रहने वाले घुड़साल से कर दी . की वो तक अंग्रेजी में हस्ताक्षर करता है कौन बोले मैडम जी वो अपनी मातृभाषा में लिखता है ...मामला एडमिशन का जो ठहरा ..हिंदी के तथाकथित रक्षक भी शिवसैनिकों से कम नहीं हैं कही आपने गलती से उनकी किसी बात पर रोमन में टाइप कर दिया या अंग्रेजी में बोल दिया तो बस हिंदी विलुप्तप्राय हो गई बस यही संजीवनी देंगे...अरे भाई जब हिंदी अंग्रेजी के झण्ड़ाबरदार रक्षक नहीं थे तब भी ये भाषा इतनी ही समृद्ध थी आगे भी रहेगी .लेकिन इस भाषाई आतंक से आम आदमी अध्कचरी भाषा की ओर बढ़ेगा उसकी स्थिति एक पिंग पांग बॉल की तरह हो रही है ....फिर क्यों न भाषा पर बात करनी है तो उसकी ख़ूबसूरती सहजता पर बात की जाये न की किसीको कठघरे में खड़ा किया जाये जिससे आने वाली क़ौमो को भी संस्कार  में एक समृद्ध भाषा मिले .

मेरे आ स - पा स

अभी कल ही का वाकया है . नरेश अग्रवाल सपा छोड़ के भाजपा के साथी हो गए . दल बदलू हैं धोकेबाज़ है . जाने कैसे- कैसे आरोप लगे सोशल मीडिया के दौर में और भी भद्द पिटी...लेकिन इसमें हर्ज़ ही क्या है ? अगर कोई नेता राजनीत में रह कर सदाबहार सत्ता में रहना चाह रहा है तो नैतिकता की बातें की जाती है ..पर हमारे सामाजिक परिपेक्ष में हम कितने नैतिक मूल्यों को तरजीह देते हैं .फिर नेता की इतनी छीछालेदर क्यों? उनको भी कंपनी बदलने का हक़ मिलना चाहिए . उनके हिसाब से उनकी पिछली कंपनी की हालत ठीक नहीं ...तो उन्होंने नई कंपनी या दल ज्वाइन कर लिया ...आते ही पुराने साथियों पर जम कर कीचड़ उछाला उन्ही पर जिनके सामने पड़ने पर झुक कर नमस्कार किया करते थे.ये बात कही न कही थाली में छेद करने जैसी लगी .पर भाजपा की दो महिला नेत्रियों ने ना सिर्फ़ उनके आचरण की निंदा की बल्कि उन्हें चेतावनी  के अन्दाज़ में समझाया जो कही न कही काबिल -ए- तारीफ ही नहीं भारतीय राजनीत की बदलती तस्वीर पर सुनहरे रंग जैसी चमक का आगाज़ है .बधाई इस शुरुआत के लिए .कही न कही उम्मीदों की लौ जल रही है अभी ......