Tuesday, 1 May 2018

ये कैसा दावा ?

अभी दो दिन पहले सरकार की तरफ से यह दावा करती हुई खबर आयी जिसे लगभग हर भाषा के अखबार ने प्रथम पृष्ठ पर प्रमुखता से छापा की देश के हर गांव में बिजली पहुंच गई हमने लक्ष्य को समय से पहले पूरा कर लिया . मैंने खबर दो बार पढ़ी की ये देश के सभी गांव की बात कर रहे हैं या फिर तिब्बत लेह आदि दुर्गम स्थान की बात कर रहे हैं .फिर
समझ में आया ये पुरे भारत की बात कर रहे हैं .बिहार के एक छोटे से गांव से मेरा गहरा रिश्ता है गांव है जज्वार पता चला वहां तो कोई बिजली नहीं पहुंची वैसे ही आस पास के गांव का हाल है .ऐसे में सरकार का दावा बड़ा झटका देने वाला था की सरकार में रह कर ऐसी झूटी बात करने की क्या आवश्यकता पड़ गई .क्या बस खबरों में रहने से वोट मिलेंगे ,इन वोट को पाने के लिए जो जनता से वादे किये उनका कोई मोल नहीं सूनी आँखों में जो सपने सजाये उनका कोई मायने नहीं दुखद है .सरकार की ओर से ऐसे आधारहीन दावे पेश करना इससे सरकार की विश्वसनीयता पर सवालिया निशान उठता है .यही नहीं इस खबर पर कलम के चौकन्ने सिपाहियों की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठता है की वो अपनी जवाबदेही से कैसे बच सकते है जिस खबर की हैडलाइन सरकारी दावा की हर गांव तक पहुंची बिजली होनी चाहीये वो उस दावे को सरकार के मुख्यपत्र की तरह छाप रहे हैं ? क्या ये बात विदेश की मीडिया में छाए रहने के लिए की गई तो ये बात नहीं भूलनी चाहिए यहाँ चुनाव देश की जनता करती है एड एजेंसी नहीं ........सरकार और अन्य ज़िम्मेदार लोगो को इस विषय  पर गहन चिंतन करना चाहिए .....

No comments:

Post a Comment